गेहूं क्रय केंद्र पर निरीक्षण करते सांसद भोला सिंह।
- फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। भाजपा से सांसद भोला सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर कुछ खामियां मिलने पर केंद्र प्रभारियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही गेहूं उठान आदि समस्याओं को लेकर की गई शिकायतों को भी जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। सांसद भोला सिंह ने नई अनाज मंडी मंडी स्थित एफसीआई, पीसीएफ और आरएफसी के गेेहंू क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से बात की और भुगतान को लेकरभी जानकारी ली। सांसद के समक्ष किसानों ने २८ मई तक बेचे गए गेहूं के भुगतान होने की बात कही। तीनों क्रय केंद्रों पर सांसद ने कांटों की जांच की और चबूतरे पर गेहूं से भरे बोरों की तुलाई भी कराई। सभी बोरों में सही मात्रा में गेहूं पाया गया। सांसद के समक्ष गांव मिर्जापुर स्थित एक क्रय केंद्र प्रभारी ने गेहूं उठान को लेकर एफसीआई द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की। सांसद ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। इस समस्या के निस्तारण के लिए सांसद भोला सिंह ने एफसीआई मेरठ भी बात की। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों के बैठने का इंतजाम और उनके साथ अच्छा बर्ताव भी करने पर जोर दिया।