फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। दौलतपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया गया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के गांव चांदगढ़ी निवासी नीलम की शादी उसके परिजनों ने करीब एक वर्ष पूर्व दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव देवीनगला निवासी युवक के साथ हुई थी। शुक्रवार शाम को किसी ने पुलिस को सूचना दी कि नीलम का शव उसके ससुराल में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और गहनता से जांच पड़ताल की। साथ ही बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके मायके पक्ष को भी मामले की जानकारी दे दी है। मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक मायके पक्ष के न पहुंचने के कारण तहरीर नहीं दी जा सकी थी। चौकी प्रभारी रूस्तम सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें