फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की उड़ी धज्जियां, बाजारों में उमड़े लोग

विज्ञापन
बुलंदशहर में मंडी में उमड़े लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में जहां तहां लॉकडाउन की धज्जियां धड़ल्ले से उड़ाई जा रही है। नगर के बूरा बाजार और मंडी गुरूसगंज में शनिवार को आम दिनों से भी अधिक भीड़ उमड़ी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से मखौल उड़ाया जा रहा है। यह हाल तो तब है जब जनपद में कोरोना पॉजीटिव केसों की संख्या बढ़कर ४० हो चुकी है। शासन प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी जनपद में लॉकडाउन की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। अभी बीते दिनों नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने नगर के मेडिसन मार्केट में लग रही भीड़ को तितर बितर करने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी। उसके बाद अब बूरा बाजार ओर गुरूसगंज मंडी में भी चारो ओर भीड़ का साम्राज्य व्याप्त है। सुबह होते ही सभी दुकानें खुल जाती है और ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ती है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार आम दिनों से भी अधिक भीड़ वहां होती है। वहां न तो लॉकडाउन का पालन हो रहा है और न ही सोशल डिस्टेसिंग रखी जा रही है। सामान खरीदने के लिए लोग एक दूसरे सटकर खड़े रहते हैं। बताया कि दुकानदारों को इतनी भी फुरसत नहीं रहती है कि वह ग्राहक का सामान भी चेक कर लेें। इस ओर किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नही है। न तो किसी अधिकारी ने आज तक वहां पहुंचकर भीड़़ हटवाने का प्रयास किया है और न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें