बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से नए ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया सोमवार को बहाल हो गई। लेकिन दो दिन से नेटवर्क न होने के कारण आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ रहा हैं। मंगलवार को भी नेटवर्क न आने की वजह से आवेदकों को बिना किसी प्रक्रिया कराए बैरंग लौटना पड़ा। संभागीय परिवहन मुख्यालय द्वारा कोरोना संक्रमण के चलते २२ मार्च से सभी प्रकार के लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। पूर्व में स्लॉट बुक कर चुके आवेदकों की प्रक्रिया पूर्ण होने पर सोमवार से शासन की अनुमति मिलने पर नए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। नए आवेदकों द्वारा स्लॉट बुक करने के बाद लर्निंग टेस्ट के लिए एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचे तो आवेदकों को नेटवर्क की समस्या बताकर घंटों इंतजार करना पड़ा। नेटवर्क न आने के कारण आवेदकों को बिना किसी प्रक्रिया के वापस लौट गए। मंगलवार को भी नेटवर्क की समस्या होने पर कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए आवेदकों को वापस लौटा दिया गया। जिसके चलते जिले के लोग लाइसेंस बनवाने के लिए परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि नेटवर्क की समस्या होने के कारण आवेदकों को वापस भेजा गया हैं। संबंधित आवेदक अब पुन स्लॉट बुक कर स्लॉट की तारीख पर आ सकेंगे। दो दिन से कार्यालय में नेटवक बिलकुल काम न करने से अन्य कार्य भी ठप पड़े हैं। नेटवर्क की समस्या को लेकर विभागीय अफसरों को बताया गया, लेकिन अभी तक लाइन सुचारु नहीं हुई हैं।