अहार। थाना क्षेत्र के गांव खदाना में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में परिवार में हुए विवाद के बाद अपने छोटे भाई की पत्नी को गोली मार दी। गंभीर रुप से घायल महिला को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। अहार थाना क्षेत्र के गांव खदाना निवासी धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार देर शाम को उसका भाई ओमवीर शराब पीकर घर पहुंचा था। इस दौरान उसकी पीड़ित की पत्नी यशोदा व अन्य लोगों से झड़प भी हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित की पत्नी पर फायर झोंक दिया। इसके बाद वह वहां से भाग निकला। यशोदा को गंभीर हालत में सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।