फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपदभर में 1996 हिस्ट्रीशीटर, 19 बदमाशों की और खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कानपुर कांड के बाद जिला पुलिस भी हरकत में आ गई है। प्रदेश सरकार के आदेश पर 15 दिन के लिए चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। अब जिले में कुल 1996 हिस्ट्रीशीट हो गई हैं। इसके अलावा भू-माफिया की संपत्ति कुर्क करने के लिए भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि जिले में 21 भू-माफिया हैं और करीब 91 गैंग के 574 सदस्य हैं। आपरेशन क्लीन अभियान के तहत इन सभी पर कार्रवाई होनी है। एसएसपी ने बताया कि आपरेशन क्लीन अभियान का जिस दिन आदेश आया, उसी दिन से जिला पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसलिए पिछले दो दिनों में बदमाशों की सूची बनाकर 19 की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। एसएसपी का कहना है कि कुछ बदमाश ऐसे सामने आए हैं, जो पहले अपराध की दुनियां में सक्रिय थे। अब उन्होंने किसी न किसी पार्टी का चोला ओढ़ लिया है। ताकि वह पुलिस से बच सके। कई ने सामाजिक संगठन शुरू कर दिए है। ताकि वह जनता के बीच में अपनी छवि को बेहतर बना सके। ऐसे लोगों की भी सूची बना ली गई है। इस सूची को पहले लखनऊ प्रमुख सचिव गृह, डीजीपी को भेजा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई लखनऊ से आदेश मिलने के बाद की जाएगी। पुलिस नहीं चस्पा कर रही विकास के पोस्टर यूं तो बुलंदशहर जनपद भी गैंगवार और गैैंगस्टरों के कारनामों से अछूता नहीं रहा है। लेकिन, कानपुर की घटना के बाद जहां एक ओर पुलिस शासन के निर्देश पर सख्ताई दिखा रही है तो दूसरी ओर पुलिस का लापरवाह चेहरा भी सामने आ रहा है। पुलिस जनपद में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा नहीं कर रही है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी शासन से जनपद में विकास के पोस्टर आदि चस्पा करने का निर्देश नहीं मिला है। यदि आदेश मिलते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें