फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता की गला रेत कर हत्या, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करणपुरी के जंगल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त एक फल विक्रेता के रूप में हुई, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर ईदगाह निवासी लखपत पुत्र देवी चरण फलों की ठेली लगा कर अपना व परिवार का पालन पोषण करता था। बृहस्पतिवार को भी उसने फलों का ठेला अपने नियत स्थान पर लगाया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार शाम को वह ठेला अपने गोदाम में खड़ा करने के लिए गया था। देर शाम उसके भाई लख्मी चंद ने उससे फोन पर बात की तो उसने कहा था कि वह जल्दी घर लौट रहा है। लेकिन, रात भर वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह लखपत का शव मोहल्ला करण पुरी के जंगल में पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लग सका है। एसपी सिटी और सीओ ने किया दौरा गुलावठी थाना क्षेत्र के मौला करण पुरी के जंगल में शुक्रवार सुबह मिले शव की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव व सीओ सिकंदराबाद मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गहनता से जांच पड़ताल की साथ ही मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। कोट मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। युवक की गला रेत कर हत्या की गई है, शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। साथ ही मृतक के भाई लख्मीचंद की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी वारदात का राज पास कर दिया जाएगा। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें