फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने हत्या के इरादे से युवक पर की फायरिंग, बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर दबंग आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही रंजिशन आरोपियों ने उस पर हत्या के इरादे से फायरिंग की। जिसमें वह बाल बाल बच गया। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी मोहम्मद मुदस्सिर ने तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी आरोपी पक्ष के दानिश, शाकिब व कासिफ उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि गत पांच जून की शाम को पीड़ित अपने घर से घेर की तरफ जा रहा था। रास्ते में तीनों आरोपियों ने पीड़ित को रोक लिया। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने अन्य लोगों को आता हुआ देख अपनी छत पर पहुंच कर पीड़ित पर अवैध असलहों से फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें पीड़ित बाल बाल बचा। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें