फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला दिव्यांग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदगढ़। क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। व्यक्ति काफी समय से दिमागी रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यक्ति की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अहमदगढ़ के गांव हजरतपुर निवासी मदनपाल ४० पुत्र पूरन सिंह का शव अपने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मदनपाल की मौत को आत्महत्या बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से दिमागी रूप से बीमार चल रहा था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। मृतक के चार छोटे बच्चे है। जिसकी पारिवारिक हालत खराब बताई जा रही है। पड़ोसियों के अनुसार गरीबी के चलते अपने परिवार का भरण पोषण बामुश्किल ही कर पा रहा था। मदनपाल के मरने पर उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी गुड्डी ने पुलिस को सूचनार्थ तहरीर दी है कि उसका पति काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें