फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी-पोते के ऊपर गिरा एचटी लाइन का तार, पोते की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव गौसमी में बुधवार सुबह एक वृद्ध महिला अपने छह वर्षीय पोते के साथ खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थी। जहां हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, दिल्ली के अस्पताल में छह वर्षीय मासूम ने बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, उसकी दादी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गौसमी निवासी 60 वर्षीय ओमवती पत्नी वासुदेव अपने छह वर्षीय पोते सनी पुत्र अनिल कुमार के साथ खेत पर पशुओं का चारा लेने के लिए गई थीं। जब वह खेत पर पहुंची तो वहां से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर दादी-पोते के ऊपर आ गिरा। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खेतों पर काम कर रहे अन्य लोगों ने उनके परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद दोनों डिबाई सीएचसी ले जाया गया। जहां से दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां से गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे उपचार के दौरान छह वर्षीय मासूम सनी की मौत हो गई। जबकि, वृद्ध महिला ओमवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने इस मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी ने दिलीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर आकस्मिक दुर्घटना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद अग्रिम कार्रवई की जाएगी। घर का इकलौता चिराग था सनी मिली जानकारी के अनुसार गांव गौसमी निवासी अनिल कुमार राजमिस्त्री है और मेहनत मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता है। घर की माली हालत भी ठीक नहीं है। बताया गया कि छह वर्षीय मासूम सनी उसका इकलौता पुत्र था। जिसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, मासूम की मौत से गांव में भी सन्नाटा है। खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से गांव नहीं पहुंचा था। पूर्व में भी कई बार की थी ग्रामीणों ने शिकायत ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने विद्युत विभाग से पूर्व में भी मौखिक रूप से कई बार जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने की मांग की थी। लेकिन, विभागीय अफसर किसी अनहोनी का इंतजार कर रहे थे। वहीं, ग्रामीणों ने अब विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कोट गांव गौसमी में हुए हादसे की जानकारी मिली है। विभागीय कर्मचारियों को लाइन सही करने के लिए भेज दिया गया है। हादसा दुखद है, मामले में जांच कराई जाएगी। प्रकरण में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें