फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी निवासी दो सगे भाइयों पर मोहल्ला निवासी दबंगो ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पीड़ितों पर फायरिंग भी की। जिसमें वह बाल बाल बचे। मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को दबोचा नहीं जा सका है। जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाजी निवासी मोहम्मद शाहिद पुत्र अय्यूब ने तहरीर देकर बताया क मोहल्ला निवासी फरीद पुत्र रहीश, मुसीर पुत्र रहीश, शहजाद पुत्र शहीद व सरवर पुत्र शहीद उससे व उसके भाई से रंजिश मानते हैं। गत तीन जून की दोपहर को दोनों भाई घर पर ही मौजूद थे। इस दौरान चारों नामजद आरोपी पीड़ित के घर में घुस आए। साथ ही आरोपियों ने घर में आते ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़ितों ने जब इस बाबत विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग भी की। जिसमें वह दोनों बाल बाल बचे। शोर शराबा होने पर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें