बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस के मिलने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसमें खुर्जा क्षेत्र के सर्वाधिक 10 संक्रमित शामिल हैं। वहीं, नए संक्रमितों में एक सब इंस्पेक्टर और एक स्टूडियो संचालक शामिल हैं। इसके अलावा 15 मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने पर कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया। जनपद में कोरोना के आंकडे 660 हो चुका हैं। जिसमें 479 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। अनलॉक-टू के दौरान कोरोना का ग्राफ जनपद में बढ़ता जा रहा हैं। शुक्रवार को पांच क्षेत्रों में 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला ढोरी में सात लोगों की रिपोर्ट एंटीजन किट से पॉजिटिव आई। खुर्जा नगर पुलिस स्टेशन के आवासीय परिसर में भी दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर और दूसरा एक पुलिसकर्मी के परिवार से है। इसके अलावा मोहल्ला अहीरपाड़ा में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। बुलंदशहर नगर की बीसा कालोनी में मां-बेटा बुखार होने पर कोरोना पॉजिटिव निकले, तो यमुनापुरम में एक युवक बुखार होने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। औरंगाबाद नगर में पूर्व में संक्रमित आए युवक के संपर्क में आने पर दो युवकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें एक फोटो स्टूडियो संचालक तो दूसरा युवक व्यापारी हैं। सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र के ककोड़ के गांव तेलीयान निवासी एक सर्राफा व्यापारी कोरोना पॉजिटिव निकला तो दूसरा ककोड़ नगर निवासी एक युवक की दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा गुलावठी क्षेत्र के भटौना में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। इन लोगों में भी हुई पुष्टि औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी में मां-पुत्र समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव आए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैना की टीम द्वारा एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव बताया गया। शिकारपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव बताए गए। वहीं, चोला-चैकी के गांव गांगरौल निवासी तीन युवक दिल्ली की एक कपड़ा कंपनी में कार्य करने गए थे। जहां संबंधित की जांच की तो तीनों युवक कोरोना पॉजिटिव बताए गए हैं। हालांकि इन सभी की अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्टि नहीं की गई हैं। १५ मरीज हुए डिस्चार्ज स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को वीआईआईटी से पांच, जेपी चिट्टा से चार, मेरठ से तीन, नोएडा से दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिसमें सिकंदराबाद, डिबाई, खुर्जा, अनूपशहर, जहांगीराबाद आदि के मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार अब तक ४७९ मरीज डिस्चार्ज हो चुके है और शेष १५९ मरीजों का विभिन्न कोविड अस्पतालों में अभी उपचार चल रहा है। कोट १८ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। साथ ही १५ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया हैं। नए संक्रमित मरीजों को कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू करा दिया गया हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी