बुलंदशहर। जनपद में लोगों की लापरवाही के चलते फिर से कोरोना चेन बनने लगी हैं। शुक्रवार को सप्लाई इंस्पेक्टर और होमगार्ड समेत 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें 20 पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आने वाले शामिल हैं। साथ ही 15 लोगों को शुक्रवार को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, खुर्जा निवासी एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या 1163 हो गई हैं, जिसमें अब तक 932 डिस्चार्ज हो चुके है और वर्तमान में 202 मरीजों का उपचार चल रहा हैं। जनपद में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही हैं। वहीं, कोरोना संक्रमित में नए कम व पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने वालों की संख्या अधिक मिल रही हैं। स्वास्थ्य अफसर लोगों को कोरोना चेन बनने से पूर्व बचाव करने की लगातार अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें देवीपुरा प्रथम में चार, आवास विकास-प्रथम में दो और आवास विकास-द्वितीय में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। ये सभी पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर संक्रमित हुए। इनमें आवास विकास-प्रथम निवासी युवक शिकारपुर में सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। साथ ही शांतिनगर भूड़ निवासी एक होमगार्ड, अंबा कालोनी निवासी एक युवक और यदुविहार निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा बुलंदशहर ब्लाॅक के गांव नैथला हसनपुर निवासी एक बुजुर्ग महिला और मामन खुर्द निवासी एक महिला रेंडम जांच में कोरोना संक्रमित निकली। औरंगाबाद नगर के मोहल्ला अजीजाबाद में पूर्व में पाॅजिटिव आए युवक के संपर्क में आने पर सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अरनिया क्षेत्र के करौरा मुनी में एक महिला व दो किशोरी पूर्व में पाॅजिटिव आए युवक के संपर्क में आने पर पाॅजिटिव आए। वहीं, अरनिया निवासी एक अन्य युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसका अलीगढ़ में उपचार चल रहा हैं। इसके अलावा स्याना क्षेत्र के गांव बिहटा में युवक, डिबाई नगर के मंडी हरदेव निवासी एक युवक, पहासू के कांजीखेल निवासी एक युवक व जहांगीराबाद के चरौरा अहार निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चरौरा निवासी महिला का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। साथ ही पूर्व में पाॅजिटिव आए युवक के संपर्क में आने पर शिकारपुर के गांव भासंरौली निवासी एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 15 हुए डिस्चार्ज तो एक की हुई मौत जनपद में कोरोना से मौत के मामले में एक ओर संख्या जुड़ गई। शुक्रवार को खुर्जा नगर क्षेत्र के खुशीपुरा निवासी एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान नोएडा में मौत हो गई। वहीं, 15 लोगों के ठीक होने पर कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसमें औरंगाबाद नगर के सात, अनूपशहर के चार, बुलंदशहर के दो और खुर्जा नगर क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार जनपद में अब तक 1163 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी हैं। जिसमें 29 की मौत हो चुकी है और 932 अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। शेष 202 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोट सप्लाई इंस्पेक्टर और एक होमगार्ड समेत 30 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। साथ ही 15 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया हैं और खुर्जा निवासी एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई हैं। लोगों से अपील है कि बुखार, खांसी और जुकाम होने पर अपनी व संबंधित की कोरोना जांच अवश्य कराए। जिससे कोरोना संक्रमित की पहचान हो सके। - डाॅ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी