फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के पुत्र समेत नौ लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना के मरीजों के बढऩे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। 10 दिन से जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सोमवार रात और मंगलवारदेर शाम तक नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसमें औरंगाबाद निवासी कारोबारी का पुत्र, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी युवक, अरनियां क्षेत्र निवासी युवक और सिंकंदराबाद क्षेत्र के छह मरीज शामिल हैं। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या 139 हो गई हैं। इसके साथ ही सक्रिय केस अब 42 हो गई है। वहीं, पूर्व में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद नगर क्षेत्र निवासी एक कारोबारी के पुत्र का छह माह पूर्व सड़क हादसे में घायल होने के बाद से उपचार चल रहा था। वर्तमान में शिकारपुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिसका निजी लैब पर जांच को सैंपल भेजा गया था। निजी लैब द्वारा सोमवार रात्रि को कारोबारी के पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। जिसे एल-1 चिट्टा में भर्ती कर दिया गया। वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी एक ग्रामीण की हड्डी टूट गई थी, जिसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जांच के दौरान युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संबंधित का उपचार अभी मेरठ ही चल रहा हैं। वहीं, अरनियां ब्लॉक क्षेत्र निवासी एक युवक गत सप्ताह पूर्व दिल्ली से आया था, संबंधित की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। मंगलवार देर शाम सिकंदराबाद के छह लोगों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। अफसरों के अनुसार मोहल्ला सरावबीवाड़ा निवासी संक्रमित व्यपारी के संपर्क के यह सभी मरीज हैं। इनमें चार लोग मोहल्ला सरावगीवाड़ा के तो दो मोहल्ला गद्दीवाड़ा के निवासी है। एसडीएम रविशंकर के अनुसार इन सभी मरीजों को कोविड-19 अस्पताल सिट्टा भेजा जा रहा है। कोट जनपद में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संबंधित को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया हैं। जनपद में अब तक 139 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें दो की मौत हो चुकी हैं, सक्रिय केसों की सख्या 42 है।  - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें