फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार पिता-पुत्री को कैंटर ने रौंदा, बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार पिता व उसकी पुत्री को रौंद दिया। हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मृतका के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही पीडि़त परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।  हरियाणा के थाना बिरला क्षेत्र के गांव धीवानी निवासी पूनम पत्नी रूपचंद ने देहात कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके पति रूपचंद व आठ वर्षीय पुत्री दिव्या सोमवार शाम को बुलंदशहर की ओर से बाइक पर सवार होकर सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे। जब वह नेशनल हाईवे पर गांव भाटगढ़ी के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने आठ वर्षीय दिव्या को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल रूपचंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में पूनम की तहरीर पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें