फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलसूरी निवासी अधेड़ का था, नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में वलीपुरा स्थित नहर में बुधवार सुबह मिले शव की शिनाख्त देर रात हो गई। शव गांव बिलसूरी निवासी अधेड़ रनवीर का था, जो दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वहीं, खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही नहर की झाल में एक व्यक्ति का शव फंसा हुआ था। वहां स्नान कर रहे नाबालिगों व अन्य लोगों ने शव वहां अटका देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी थी। शव बाहर निकालने के बाद पुलिस के तमाम प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिस पर शव का लावारिस में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। नगर पुलिस द्वारा आसपास थाना क्षेत्रों में लावारिस शव मिलने की सूचना दे दी गई। नगर कोतवाली प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि सिकंदराबाद के गांव बिलसूरी से राहुल ने अपने परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पिता रनवीर(50) पुत्र महावीर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिजनों को सौंप दिया। मृतक रनवीर के दामाद प्रेमवीर ने बताया कि 29 जून की सुबह उसके ससुर रनवीर को तीन लोग घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से ही उनके ससुर का कोई अतापता नहीं था। परिजन अपने स्तर से रनवीर की तलाश में जुटे हुए थे। बुधवार शाम को उन्हें वलीपुरा नहर में कोई शव मिलने का पता चला, जिस पर उन्होंने पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। दामाद ने आरोप लगाया कि ससुर की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें