फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता का गला दबाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता की ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। पीड़िता ने मामले देहात पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस के चंगुल से दूर हैं। मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरोड़ी ताजपुर निवासी बबिता का विवाह सुनील कुमार के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नही थे। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीडन किया जा रहा था। आरोप है कि गत 26 अप्रैल को आरोपी पति व अन्य ससुरालीजनों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने हत्या के इरादे से पीड़िता का गला भी दबाया। लेकिन वह आरोपियों के चंगुल से छूट गयी। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुनील, ससुर रंजीत, सास केला देवी, राजेन्द्र ओर मीनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें