फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने पहले खरीदा सामान, रुपये मांगने पर काट दी उंगली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शराबी ने पहले दुकानदार से सामान खरीदा। उसके बाद रुपये मांगने पर आरोपी ने अपने मुंह से उसकी अंगुली काट कर अलग कर दी। मामले में पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी आरोपी को दबोचा नहीं जा सका है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव में ही परचून की दुकान करता है। जिससे उसका व उसके परिवार का पालन पोषण चलता है। पीड़ित ने बताया कि गांव निवासी आरोपी युवक छोटू शराब पीने का आदी है। सोमवार देर शाम को वह शराब के नशे में उसकी दुकान पर आया था। साथ ही आरोपी ने इस दौरान कुछ सामान खरीदा और बिना रुपये दिए ही वहां से जाने लगा। जिस पर पीड़ित ने उसे रोका और रुपये देने के लिए कहा। लेकिन, आरोपी शराब के नशे में था और भड़क गया। आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए पीड़ित के बाएं हाथ का अंगूठा अपने मुंह से काट कर अलग कर दिया। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें