फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे सो रहे युवक को रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के जहांगीराबाद रोड पर सड़क किनारे सो रहे एक युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद रोड पर घूमंतू जाति के कुछ लोग डेरा डालकर रहते हैं। वहीं, अपनी झोपडी के बाहर संजय नाम का युवक सड़क किनारे सो रहा था। तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सो रहे युवक संजय को रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने संजय को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां, से उसे गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, सूत्रों की मानें तो पुलिसकर्मियों ने आरोपी चालक से सांठगांठ करके क्षतिग्रस्त कार को मौके से निकलवा दिया। चैकी प्रभारी सिलश गौतम ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है, उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें