फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य और पीडब्ल्यूडी कर्मी समेत 36 और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले तेज रफ्तार से बढऩे लगे हैं। मंगलवार को 36 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें एक पीडब्ल्यूडी कर्मचारी और एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। जनपद में लगातार बढ़ रहे संक्रमण का कारण लोगों की लापरवाही मानी जा रही हैं। जनपद में अब कोरोना के कुल संक्रमित केस 801 हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को 10 संक्रमित मरीज ठीक होकर विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 532 हो गई है। जबकि, 246 लोगों का उपचार चल रहा है। 23 लोगों की कोरोना के चलते अब तक मौत हो चुकी है। अनलॉक-टू के दौरान लोगों की लापरवाही और प्रशासन द्वारा सख्ती न किए जाने के कारण जनपद में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, काफी संख्या में घरों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, जो बीमारी होने पर भी घर के अंदर रह रहे थे। मंगलवार को जनपद में नगर समेत ११ क्षेत्रों में ३६ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। नगर में पीडब्ल्यूडी में कार्यरत एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित निकला। वहीं, पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने से कांशीराम निवासी एक महिला में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। खुर्जा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य कर्मी समेत सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें ढोरी मोहल्ला निवासी दो किशोरी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही एक १० वर्षीय बच्ची, दो महिलाओं और एक अन्य में कोरोना संक्रमण पाया गया। जिनकी रेंडम जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, अरनियां के मुनि गांव में १० लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. जगवीर सिंह यादव ने बताया कि मुनि गांव निवासी एक किशोरी को आठ दिन पूर्व खांसी और जुकाम था। दवा लेने पर भी वह ठीक नहीं हुई। इसके अलावा आसपास में भी तीन लोग बुखार से पीडि़त थे। मंगलवार को कुछ लोगों ने फोन पर मामले की जानकारी दी। इस पर टीम भेजकर जांच कराई गई। जांच में किशोरी समेत १० लोगों मे कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सिकंदराबाद के गांव गेसूपुर में भी चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिप आई है। स्याना क्षेत्र के चौधरीयान मोहल्ले में दो महिलाएं समेत छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसमें एक युवक होटल संचालक का भाई है तो एक कार पेंटर का कार्य करता हैं। लखावटी ब्लॉक के मांगलौर गांव में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा शिकारपुर, दानपुर, डिबाई का गांव गालिबपुर निवासी एक महिला और डिबाई नगर क्षेत्र में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, ऊंचागांव क्षेत्र के कनौना गांव में भी एक महिला और एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 10 लोगों ने कोराना को दी मात, हुए डिस्चार्ज जनपद समेत आसपास के जिलों में कोविड अस्पतालों में भर्ती जनपद निवासी १० लोगों ने कोरोना का मात दी है। ठीक होने के बाद इन सभी लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोट जनपद में शासन के निर्देश पर घर-घर टीम भेजकर आशंकित मिलने पर एंटीजन किट से जांच करवाई जा रही हैं। मंगलवार को जिले भर के विभिन्न स्थानों से ३६ लोग जांच में पॉजीटिव मिले हैं। इन सभी संक्रमित लोगों को कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही १० मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें