फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पुरानी रंजिश में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 09 Mar 2023 01:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

सूचना पर पहुंची एसडीएम मधुमिता सिंह व सीओ वंदना शर्मा ने सीएचसी पर हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
नाबालिग के बिलखते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव वैराफिरोजपुर में पुरानी रंजिश में नाबालिग की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही एसडीएम मधुमिता सिंह व सीओ वंदना शर्मा ने सीएचसी पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को शांत कर थाना प्रभारी को तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन


गांव वैराफिरोजपुर निवासी मुकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी एक परिवार उनसे पुरानी रंजिश रखता है। बुधवार की दोपहर उसका परिवार सरसों की कटाई कर रहा था। इसी दौरान उसने दूसरे खेत में अपने पुत्र को बन्दर भगाने के लिए भेज दिया।

इसी दौरान गांव निवासी रोहित ने रंजिश के चलते उसके नाबालिग पुत्र अंकित उम्र 16 वर्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एसडीएम मधुमिता सिंह व सीओ वंदना शर्मा ने सीएचसी पर हंगामा कर रहे आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए टीम को भेजा गया है। दोषी को बक्शा नहीं जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें