फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यवसाय में निवेश के बहाने बिल्डर ने की एक करोड़ की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। शाहदरा के राकेश भोला ने बिल्डर पर कारोबार में निवेश कराने के एवज में एक करोड़ आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा कराया है। आरोप है कि बिल्डर ने एक प्लाॅट पर भी कब्जा कर लिया है। फ्लैट और रुपये मांगने पर उन्हें धमकी दी है। राकेश भोला ने बताया कि फरवरी 2016 में इंदिरापुरम के बिल्डर ने उनसे मुलाकात की थी। इस बीच उन्हें व्यवसाय में निवेश करने पर 1.6 प्रतिशत मासिक रिटर्न देने की बात कही थी। उन्होंने बिल्डर की योजना में आकर तीन साल में परिवार के सदस्यों के खाते से एक करोड़ आठ लाख रुपये ट्रांसफर कर निवेश किया। तय समय के बाद उन्होंने बिल्डर से रुपये मांगे तो वह अलग-अलग बहाने बनाने लगा। लगातार आश्वासन मिलने पर उन्होंने फिर तकादा किया तो बिल्डर ने उन्हें धमकी दी। उनके बिल्डर पर ब्याज समेत एक करोड़ 38 लाख रुपये बकाया हैं। आरोपी ने उनका प्लाॅट भी कब्जा कर लिया है। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने उन्हें और परिवार को मारने की धमकी दी है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लेन-देन के मामले में तथ्य और कागजात के आधार पर जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें