फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नोएडा से स्कूटी पर लौट रहे बीटेक छात्र को वाहन ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 पर गलत तरीके से बैक करते समय ट्रक ने स्कूटी सवार बीटेक छात्र को टक्कर मार दी। रविवार दोपहर करीब दो बजे हुए इस सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र की शिनाख्त क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेक्स्ट सोसायटी के रहने वाले कृष्णांशु (21) के रूप में हुई है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। छात्र के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीटेक-तृतीय वर्ष का छात्र कृष्णांशु चौधरी रविवार को स्कूटी से नोएडा गया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे वह घर लौट रहा था। एनएच-9 पर सजवान नगर के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक ट्रक को बैक करते समय यह घटना हुई है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि वाहन चालक के खिलाफ तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर वाहन चालक को ट्रेस करने का प्रयास किया जाएगा। उनका कहना है कि घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें