फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नमो भारत स्टेशन से बीटेक के छात्र ने कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एसआरएम संस्थान के बीटेक के छात्र केशव (20) ने शनिवार दोपहर नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन से कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व संस्थान को हादसे की सूचना दी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि केशव संस्थान से रक्षा बंधन मनाने के लिए अपने घर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

हरियाणा के बहादुरगढ़ के झज्जर निवासी केशव पुत्र विनोद कुमार एसआरएम संस्थान में बीटेक कंप्यूटर वर्ग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह संस्थान परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। रक्षा बंधन की छुटटी होने पर केशव शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे कॉलेज से घर जाने की बात कहकर निकला था। वह मुरादनगर नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन पर पहुंचा। स्टेशन के सीसीटीवी में नजर आया है कि करीब 2:50 बजे उसने 40 रुपये का टिकट लिया और प्लेटफार्म पर पहुंच गया। इसके बाद पांच मिनट तक स्टेशन पर टहलता रहा। टहलने के बाद वह रेलिंग के पास खड़ा हो गया। चारों तरफ देखा और अचानक स्टेशन से नीचे छलांग लगा दी।
एनसीआरटीसी के सुरक्षाकर्मियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि छात्र के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। एसआरएम संस्थान के मीडिया प्रभारी नितिन धामा ने बताया कि शनिवार दोपहर छात्र केशव लीव पास लेकर कॉलेज से निकला था। वह पढ़ाई में होनहार था। आत्महत्या की क्या वजह रही इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


पुलिस कर रहीं मामले की जांच
एनसीआरटीसी के मुख्य जन संपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दोपहर करीब तीन बजे मुरादनगर स्टेशन से एक युवक नीचे कूद गया था। सुरक्षा कर्मी उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। पुलिस इस दुखद मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें