फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बसपा ने निसारा खान को बनाया महापौर प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बहुजन समाज पार्टी की ओर से देर रात नगर निगम महापौर, पार्षद और नगर पालिका प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। हिंडन विहार सेवा नगर की निसारा खान पत्नी अय्यूब खान को महापौर उम्मीदवार बनाया गया है। बसपा की ओर से नगर पालिका लोनी से महरीन पत्नी असद मुखिया को पहले ही उम्मीदवार घोषित किया गया था। अब नगर पालिका मोदीनगर से जगनमोहन सिंह, मुरादनगर नगर पालिका से छम्मी चौधरी, नगर पंचायत निवाड़ी से आशीष त्यागी और फरीदनगर से अनवर अली को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही नगर निगम गाजियाबाद से 52 पार्षदों उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें