गाजियाबाद। पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल और गाली-गलौज करने पर बसपा जिलाध्यक्ष दयाराम सैन ने तीन पदाधिकारियों को को पार्टी से निकाल दिया है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर को तहरीर भेजकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि बसपा के तीन पदाधिकारी केशव चौधरी, डाॅ. पवन गौतम और राजकुमार तोमर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। राजकुमार ने पार्टी में रहते हुए सपा प्रत्याशी की मदद की और एजेंट का कार्ड बनवाकर दूसरे दल को फायदा पहुंचाने का काम किया है। तीनों लोगों को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निकाल दिया गया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।