फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीएससी की छात्रा से की छेड़छाड़, शादी का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र निवासी बीएससी की छात्रा के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के एक कॉलेज में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाया और नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना 23 मई की है। छात्रा ने मामले में विजयनगर थाने में दीपांशु के खिलाफ केस दर्ज कराया है। छात्रा ने बताया कि कॉलेज में वह परीक्षा देने गई थी। कॉलेज में दीपांशु पहले से मौजूद था। दीपांशु ने उसे कॉलेज में रोक लिया और हाथ पकड़कर जबरन कैंपस में खाली जगह पर ले गया। विरोध करने पर धमकी देने लगा और आईडी कार्ड फाड़ दिया। छात्रा का कहना है कि वह आरोपी की हरकतों से काफी परेशान है। आरोपी कई साल से उसे परेशान कर रहा है। मामले में पूर्व में भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एसीपी नगर सुजीत राय ने बताया कि मामले में जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें