गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने भाई की पत्नी पर ब्लैकमेल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। मामले में उन्होंने महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी ने शादी के बाद भाई को नशे का पदार्थ देकर हत्या का डर दिखा, प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जमानत पर बाहर आने के बाद वह परिवार पर कई आरोप लगा रही है। 12 अप्रैल को अपने साथियों के साथ घर में आकर उन्हें धमकाया और झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।