लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के राम पार्क कॉलोनी निवासी अरविंद ने अपने बड़े भाई परमेंद्र और दोनों भतीजों पंकज व युवराज पर मारपीट का आरोप लगाया है। झगड़ा 16 दिसंबर का है जब दोनों भाई संपत्ति विवाद के चलते आपस में भिड़ गए। पुलिस ने 19 दिसंबर की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले में अरविंद ने बताया कि उनके भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है। 16 दिसंबर की सुबह करीब 11:30 बजे भाई अपने दोनों बेटों को लेकर उनके घर पर पहुंचे और मकान खाली करने को कहा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हुए और बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मरने की धमकी देकर भाग गए। उपचार के बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।