बुलन्दशहर में एक बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद बड़े भाई ने की छोटे भाई की जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई नशे का आदी बताया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को भी हिरासत में लिया है। बुलन्दशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव नयागांव की घटना बताई जा रही है।