फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोड रेज में भाई को पीटा और बहन से की बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के तुराबनगर में सामान खरीदने आए भाई-बहन से रोड रेज की घटना में कार सवार युवक ने मारपीट और बदसलूकी की। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


चिरंजीव विहार निवासी युवक अपनी बहन के साथ दोपहर ढाई बजे करीब सामान खरीदने तुराबनगर गए थे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बावजूद पीछे से कार चालक ने टक्कर मार दी। उन्होंने विरोध किया तो चालक ने बदतमीजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर चालक ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई बहन से भी बदसलूकी की। बहन को चोट लगी है। आरोप यह भी है कि चालक ने उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर लगे कैमरों की फुटेज चेक कर रहे हैं। गाड़ी नंबर से चालक की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें