फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में नोएडा जैसा हादसा: पुल के बीच था खतरनाक गैप, नाले में स्कूटी समेत गिरे भाई-बहन, एक की हालत गंभीर

Fri, 23 Jan 2026 11:19 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में नोएडा जैसा एक हादसा सामने आया है। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंदे नाले के पुलों के बीच बने खतरनाक गैप में स्कूटी सवार भाई-बहन गिर गए। हादसे में बहन को गंभीर चोटें आई हैं। एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। 
विज्ञापन
नाले में स्कूटी समेत गिरे भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर में नोएडा जैसा हादसा हो गया। बृहस्पतिवार रात स्कूटी सवार बहन भाई दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित गंदे नाले में गिर गए। हादसे में बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। गंदे नाले के नए व पुराने पुलों के बीच लगभग 4 फीट का गैप है और पुराने पुल की दीवारें बेहद छोटी व टूटी हुई है। जिस कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन


नगर की सुदामापुरी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक अजय सक्सेना बृहस्पतिवार रात अपनी छोटी बहन साक्षी के साथ स्कूटी से मोदी मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में डिनर करने गए थे। रात करीब 10 बजे वह लौट रहे थे। 

इसी बीच जैसे ही वह साईं मंदिर के पास पहुंचे  तभी स्कूटी गंदे नाले के नए में पुराने पुलों के बीच बने गैप से नीचे गिर गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। लगभग 20 मिनट तक दोनों बहन भाई नाले में फसे रहे।मौके पर मौजूद भीड़ ने किसी तरह घायल बहन भाइयों को नाले से निकलकर अस्पताल भिजवाया।  साक्षी को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों का कहना है कि नालों के पुलों के बीच बना गैप बहुत खतरनाक हैं। यहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। कुछ समय पहले यहां एक स्कॉर्पियो  भी फंस चुकी है।लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत इस पुलों के गैप को खत्म किया जाए और टूटी दीवारों की मरम्मत की जाए।  ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें