फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरी: मोबाइल लूटकर बाइक से भाग रहे बदमाशों को युवक ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रताप विहार में एक युवक से मोबाइल लूटकर बाइक पर भाग रहे लुटेरों को युवक और स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। मोबाइल लूटते ही युवक ने बहादुरी दिखाकर उनका पीछा किया और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के कपड़ों को पकड़ लिया। वह बाइक के साथ करीब 15-20 मीटर घिसटता हुआ चला गया। इससे बदमाशों की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। लोगों ने उन्हें दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। विजयनगर पुलिस ने उनसे लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। प्रताप विहार के सेक्टर-12 निवासी पीयूष का कहना है कि वह घर से मंदिर जा रहे थे। मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश फिर भी बाइक दौड़ाते रहे और गैस एजेंसी के पास जाकर नियंत्रण खो जाने की वजह से गिर गए। पूछताछ में लुटेरों की शिनाख्त नंदग्राम निवासी पवन व राहुल के रूप में हुई है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे मोबाइल फोन बरामद हो गया है। बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें