फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के चित्र लगे मास्क का ब्राह्मण संघ ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते बाजार में तरह_ तरह के मास्क आ रहे हैं। इन्हीं में अब देवी-देवताओं के चित्र बने मास्क भी बाजार में बिक रहे हैं उसका विश्च ब्राह्मण संघ ने विरोध किया है। इसके साथ ही प्रशासन से मांग की है कि इनको बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि किसी भी देवी देवताओं का मजाक ना बनाया जाए। गाजियाबाद विश्व ब्राह्मण संघ इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करता है। उन्होंने कहा कि अब इस तरह के मास्क बाजार में भी आने लगे हैं जिसमें देवी—देवताओं के चित्र छपे हुए हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के लोगों से निवेदन किया कि इस तरह के मास्क ना खरीदें क्योंकि इनको उपयोग के बाद कभी न कभी फेंकना ही पड़ेगा तभी यह सड़क पर इधर-उधर पड़े मिलेंगे। इससे अपने ही धर्म के देवी—देवता का अपमान होगा। बाजार में देखा जा रहा है कि मास्क पर हिंदू देवी—देवताओं के चित्र बनाकर बेचे जा रहे हैं। यह घोर निंदनीय है। विश्व ब्राह्मण संघ ने प्रशासन से मांग की है कि जहां पर भी ऐसे मास्क बिक रहे हैं उन पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें