गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से अंडर-14 बालिका वर्ग के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में 200 बालिकाओं ने भाग लिया जिसमें चयनित बालिकाओं की आठ टीम बनाई गई हैं। संघ के सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रायल के बाद बालक और बालिका वर्ग की टीम तैयार कर ली गई हैं। दोनों वर्ग में आठ-आठ टीम बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से वसुंधरा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में जिला स्तरीय बास्केटबॉल लीग का आयोजन किया जाएगा। दो महीने तक चलने वाली इस लीग में बालक और बालिका वर्ग की चयनित टीम के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर स्कूल निदेशक वरुण गौड़, वाइस प्रेसीडेंट कमलकांत त्यागी, प्रशांत शर्मा, वाहिद हुसैन, रतनदीप, महफूज मौजूद रहे।