फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेमी की हो रही थी सगाई, प्रेमिका ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी की सगाई की जानकारी मिलने पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे प्रेमिका ने हंगामा कर जहर खा लिया। आरोप है कि युवक के परिजन युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय उसे उसके घर छोड़ आए। हालत बिगड़ता देख उसकी मां ने उसे मोदीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव की रहने वाली बीएससी की एक छात्रा का पास के ही गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम-प्रसंग थे। दोनों ने गांव के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई की थी। तभी से दोनों एक दूसरे को जानते थे। छात्रा अपनी मां के साथ गांव में मामा के यहां रहती थी। मूलरूप से वह हरियाणा के सिरसा की रहने वाली थी। युवक एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को जब युवती को जानकारी हुई कि उसके प्रेमी की सगाई हो रही है तो वह उसके घर गई और कार्यक्रम स्थल पर हंगामा करते हुए कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह जान दे देगी। युवक ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में उसके परिजन युवती को उसके घर छोड़ आए। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें