गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में सुरेंद्र यादव से जरूरत बताकर 29.40 लाख रुपये लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने बाद में तीन चेक भी चोरी कर लिए। मामले में कोर्ट के आदेश पर गौतमबुद्धनगर के रहने वाले सुरेंद्र यादव ने नितिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी ने रुपये लेने के बाद वापस नहीं लौटाए और अगस्त 2023 में गाड़ी से उनका बैग भी चोरी कर लिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।