फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पारिवारिक विवाद में बहन पर डाला खौलता पानी, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव अबूपुर में पारिवारिक विवाद में बहन पर खौलता पानी डाल दिया। युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भाई सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अबूपुर गांव निवासी राजू ने बताया कि तीन दिन पूर्व वह नौकरी पर गए थे। पड़ोसियों ने कॉल कर बताया कि आपकी बहन पिंकी को बुरी तरह पीटकर उसे खोलते पानी से जलाया गया है। राजू मौके पर पहुंचे तो गंभीर पिंकी दर्द से तड़पती मिली। राजू का आरोप है पारिवारिक कलह में भाई मुकेश और भाभी रीना व एक अन्य ने उसे बुरी तरह पीटा और जानलेने की नीयत से पिंकी पर खौलता पानी डाल दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह पिंकी को उनके चंगुल से बचाया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने राजू के तहरीर पर भाई मुकेश, रीना और ज्याेति के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें