फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेड़ से लटका मिला ससुराल आए युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के गांव कलछीना स्थित मैढ़या में ससुराल आए युवक अरमान का शव बुधवार शाम जंगल में पेड़ पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर भोजपुर के गांव कलछीना स्थित जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, मगर मृतक की शिनाख्त नहीं हुई। छानबीन के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला। मोबाइल के जरिये मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय अरमान के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अरमान हरियाणा का रहने वाला था और लगभग दो वर्ष पहले कलछीना स्थित मैढ़या निवासी युवती से उसका निकाह हुआ था। अरमान तीन दिन से अपनी ससुराल में था। बुधवार सुबह बिना बताए वह ससुराल से चला आया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें