लोनी। अशोक विहार काॅलोनी के खाली प्लाॅट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी लोनी राम किशन ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी के लोगों ने बुधवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में मृतक के फोटो भेजे गए हैं। उसके बाद ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।