गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के प्रहलादगढ़ी में कार के अंदर एसी चलाकर सो रहे 36 साल के कल्लू निवासी साहिबाबाद गांव का शव मिला है।
गाड़ी मालिक के काफी देर आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो लोगों की मदद से शीशा तोड़कर कल्लू को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया। इंदिरापुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।