फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंबेडकर पार्क के पास मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को आंबेडकर पार्क के पास शव मिलने की जानकारी मिली थी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच-पड़ताल की। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। काफी कोशिशों के बाद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। एसीपी के अनुसार, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें