फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा के मेयर और अध्यक्ष पद के टिकट दावेदारों से मिलेंगे निकाय प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाजपा में नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष और मेयर पद के टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों से निकाय प्रभारी असीम अरुण बृहस्पतिवार को मुलाकात करेंगे। पार्टी के महानगर कार्यालय पर वह दोपहर करीब दो बजे पहुंच जाएंगे और तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान महानगर प्रभारी अमित वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और चुनाव संयोजक संजय कश्यप भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से गाजियाबाद के निकाय चुनाव प्रभारी बनाए गए असीम अरुण एक-एक दावेदार से अलग-अलग वार्ता करेंगे। पार्टी में उनकी सक्रियता और पूर्व के राजनीतिक करियर की भी जानकारी लेंगे। यह वार्ता बंद कमरे में होगी। पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि मेयर और अध्यक्ष पदों के लिए संगठन को मिले आवेदनों पर चर्चा की जाएगी। नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों के उम्मीदवारों के नामों की अंतिम सूची प्रदेश संगठन की ओर से जारी की जाएगी। मेयर के नाम पर अंतिम मुहर सेंट्रल कमेटी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें