फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस चौकी के सामने नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी के सामने नाले में सोमवार रात 59 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की तलाशी लेने पर जेब से आधार कार्ड मिला तो शिनाख्त बिहार के मुजफ्फरपुर के धर्मपुर जादू स्थित कपरपुरा निवासी इकराम के रूप में हुई। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रात करीब 7ः30 बजे नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक की शिनाख्त हो गई है लेकिन टीलामोड़ क्षेत्र में वह कहां रह रहा था इसकी जांच की जा रही है। बताया कि परिवार वालों से संपर्क किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें