फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन में दो स्थानों पर युवकों के शव फंदे पर लटके मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव फंदे पर लटके हुए मिले हैं। परिजनों और आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस की दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गणेशपुरी पीपल वाली गली डबल टंकी पार्क में बने कमरे में धर्मेंद्र सैनी (23) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। गले में गमछा बंधा हुआ था। धर्मेंद्र सीवर सफाई का काम करता था। शराब के नशा का आदी था। वहीं दूसरी ओर पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस (24) का शव कमरे में बेडशीट से पंखे पर फंदा पर लटका हुआ मिला। प्रिंस के चाचा दीपक निवासी पप्पू कॉलोनी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दीपक ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा नशे का आदी था। घर वाले ने नशा करने से मना करते थे। दोनों मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें