फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: केदारनाथ में बहे चार दोस्तों में से तीन के मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। केदारनाथ में बादल फटने के दौरान सैलाब में बहे चार दोस्तों में से तीन के शव बृहस्पतिवार रात को रुद्रप्रयाग में मिले हैं। उत्तराखंड प्रशासन के अधिकारियों की सूचना पर परिजनों ने रुद्रप्रयाग पहुंचकर तीनों के शव की पहचान की। शुक्रवार को परिजनों ने उनका हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, देर रात तक तीनों के घर की महिलाओं और युवतियों को शव मिलने की कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन


खोड़ा पुलिस ने बताया कि रुद्रप्रयाग में बादल फटने के बाद लापता लोगों की तलाश में जुटे बचाव एवं राहत दल के जवानों को कई लोगों के शव मिले थे। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत खोड़ा से लापता चारों दोस्तों के घर पर परिजनों को दी। रात में ही परिजन रुद्रप्रयाग के लिए निकल गए। शुक्रवार सुबह अस्पताल के अंदर परिजनों ने मोनू पुत्र अनुराग, निखिल पुत्र राकेश और सुमित शुक्ला पुत्र राम अभिषेक शुक्ला के रूप में तीनों के शवों की पहचान की। कई दिन से पानी में बहने के कारण तीनों के शव बुरी तरह गल चुके थे। उन्हें देखकर परिजन फूट-फूट कर रोने लगे। आसपास पुलिस के जवान और लोगों ने उन्हें किसी तरह संभालकर सांत्वना दी। स्थानीय निवासी बजरंग दल के अध्यक्ष विकास चौहान ने बताया कि परिवार के लोग तीनों के शव को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले गए थे। फिलहाल खोड़ा पुलिस भी परिजनों से देर रात तक संपर्क करती रही।

29 जुलाई को गए थे केदारनाथ दर्शन करने

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि चिराग गुप्ता उर्फ मोनू (21) पुत्र अनुराग गुप्ता निवासी अर्चना एनक्लेव, निखिल सिंह (20) पुत्र राकेश सिंह निवासी दीपक विहार, सचिन शाह पुत्र मुकेश शाह निवासी दीपक विहार (20), सुमित (20) पुत्र राम अभिषेक शुक्ला निवासी अर्चना एनक्लेव और पिंटू उर्फ कृष्णा पटेल (28) पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी अर्चना एनक्लेव 29 जुलाई को एक साथ केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। सभी उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से आगे लिंचौली गौरीकुंड पहुंचे थे, तभी अचानक वहां बादल फटने से पांचों पानी में डूब गए। गोताखोर और वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह सचिन को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद चारों युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। सचिन ने चारों दोस्तों के डूबने की सूचना खोड़ा में परिवार को दी तो परिवार के होश उड़ गए। तुरंत परिजन खोड़ा पुलिस को सूचना दिए बिना उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें