फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संयुक्त अस्पताल में नई मशीन से खून की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में खून संबंधित जांच के लिए आई नई मशीन सेलेक्ट्रा का इंस्टालेशन होने के बाद बृहस्पतिवार को जांच शुरू हो गई। अब एक बार में खून के सौ नमूनों की जांच हो सकेगी। इससे मरीजों को गुर्दा, लिवर और खून की जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता ने नई बायो केमिस्ट्री एनालाइजर (सेलेक्ट्रा) मशीन शुरू कर दी गई। मौके पर पैथोलॉजिस्ट डॉ. विशाखा, डॉ. रिचा, डॉ. योगेंद्र सिंह और लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार, विरेश यादव सहित लैब के सभी स्टाफ मौजूद रहे। अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज आते हैं। इनमें 300 से अधिक को जांच के लिए लिखा जाता है। खून की जांच बायो केमिस्ट्री मशीन से की जाती है। अभी लैब में 50 नमूनों की जांच करने वाली एक मशीन थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें