गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर साथ ले जाकर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला से 90 हजार रुपये भी वसूल लिए। मामले में महिला के पति ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
शिकायत में बताया है कि उनकी पत्नी अक्तूबर 2023 में रिश्तेदार के साथ घर से चली गई थीं। मामले में नंदग्राम थाने में शिकायत दी गई थी। बाद में पत्नी लौटकर घर आई और बाद में घर से लाखों की कीमत के गहने लेकर फिर चली गईं। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपियों ने उनकी पत्नी की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो ली है। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपी उससे 90 हजार रुपये भी ले चुके हैं। परेशान होकर पत्नी आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का सहारा लिया। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।