फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाकियू किसान शक्ति ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गजेंद्र शर्मा ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही एक चिकित्सक पर रुपये हड़पने और बेलर घोटाले में एक कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


भाकियू (किसान शक्ति) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गजेंद्र शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि नगर के एक चिकित्सक ने मरीज के पेट में दर्द होने पर पथरी बताकर पित्त की थैली निकालने के नाम पर 50 हजार रुपये ठग लिए। तीन वर्ष बाद फिर पेट में दर्द हुआ तो मरीज ने अल्ट्रासाउंड कराया। इसमें फिर से पित्त की थैली में पथरी बताई गई है। किसानों ने आरोपी चिकित्सक और अल्ट्रा साउंड संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कृषि विभाग में हुए बेलर घोटाले के मामले में एक कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और जांच की मांग की। एसएसपी श्लोक कुमार को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जनपद गाजियाबाद में उन्होंने सामूहिक विवाह योजना में हुई धांधली का राजफाश किया और धरना प्रदर्शन किए। अब उन्हें जान का खतरा है, ऐसे में उन्होंने सुरक्षा की मांग की। एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें