फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। धनौरा निवासी रालोद के प्रदेश महासचिव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, घर में घुसकर अभद्रता और फायरिंग का आरोप लगा भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने देहात थाने का घेराव किया। तहरीर देकर, कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि उनके पिता शिवकुमार त्यागी अपने निजी वाहन से बाहर जा रहे थे। उनके परिवार से द्वेष रखने वाले कुछ दबंग गाड़ी के सामने खड़े हो गए और अभद्रता करने लगे। पिता को फंसाने के लिए इनमें ही कुछ वीडियो बना रहे थे, अधिक उकसाने पर शिवकुमार त्यागी अपने बचाव में गाड़ी से उतरे।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, बेहद अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है। ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि उनके पिता रालोद में प्रदेश महासचिव हैं इस तरह की वीडियो से उनकी छवि धूमिल हुई है। इतना ही नहीं शाम को वही लोग उनके घर में घुस आए, अभद्रता करने के साथ ही फायरिंग भी की। इस संबंध में थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। विरोध में कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर कुलदीप राठी, जिला महासचिव, पपेंद्र सिंह, प्रेमवीर, नवीन त्यागी, प्रेमवीर सिंह, यामीन, शेर खान, राहुल त्यागी, मुनेंद्र मसंद, प्रदेश मंत्री, तुषार, आकिंदर, कुंवरसैन, राशिद, जाकिर, कुलदीप, अजय, अनिल शर्मा, उमेश त्यागी, ताहिर, सूफी, जिया उल हक मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें